बालाघाट: चार माह का बच्चा मुंबई एयरलिफ्ट, पीएमश्री एयर एंबुलेंस योजना से होगी हार्ट सर्जरी
बालाघाट जिले के कटंगी विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवरी बुजुर्ग के चार माह के मासूम अयांश मसराम के लिए गुरुवार का दिन नई उम्मीद लेकर आया। गंभीर हृदय रोग से पीड़ित अयांश को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर संचालित पीएम श्री एयर एम्बुलेंस योजना के तहत मुंबई इलाज के लिए रवाना किया गया। उसका पूरा उपचार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत नि:शुल्क कराया जाएगा।