धनौरा: गजरौला में मामूली बारिश से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टपका, आवासीय कॉलोनी में बाढ़ जैसे हालात, डॉक्टर व स्टाफ परेशान
गजरौला। औद्योगिक नगरी क्षेत्र में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई, वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। मामूली बारिश में ही स्वास्थ्य केंद्र की इमारत जगह-जगह से टपकने लगी, जबकि आवासीय कॉलोनी में जलभराव के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए।