जलालाबाद: पूरेना गांव के समीप स्टेट हाईवे पर टेंपो ने बाइक को टक्कर मारी, गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार देर शाम शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर पुरैना नकासा बाजार के पास एक अज्ञात टेंपो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल को सीएचसी जलालाबाद ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।