हाटपिपल्या: शिप्रा तट पर हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी ने जल गंगा संवर्धन अभियान में श्रमदान किया
सोमवार दोपहर 2 बजे हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी ने मां शिप्रा के संर क्षण एवं स्वच्छता हेतु उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों के साथ मिलकर तट क्षेत्र की साफ-सफाई कर जन जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर शिप्रा मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच श्री विश्वास उपाध्याय जी, जनपद CEO सहित क्षेत्र के ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।