कटनी नगर: कटनी नगर में कोतवाली पुलिस और पुलिस लाइन झिंझरी ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान
कटनी की कोतवाली पुलिस और झिंझरी पुलिस लाइन के सयुक्त तत्वाधान में आज रविवार दोपहर 3 बजे सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चार पहिया वाहन चालकों को रोक कर दस्तावेज जांचने के साथ उनके वाहनों की भी चेकिंग की गई। कार्यवाही में क्राइम ब्रांच टीआई संदीप अयाची भी मौजूद रहें। उन्होंने बताया सतर्कता के लिए होटलो लॉज में भी जांच की जा रही है।