सोनाहातु: तेतला में आयोजित अखंड कीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सांसद संजय सेठ भी हुए शामिल
प्रखंड के राधेग्राम तेतला में आयोजित नवकुंज अखंड हरिनाम कीर्तन के आठवें दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। दूरदराज के लोग वृंदावन नवकुंज धाम पहुंचकर श्रीराधा-कृष्ण की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर रहे हैं। इस दौरान 60 कीर्तन मंडली द्वारा हरि मंदिर में एक साथ कीर्तन किया जा रहा है। आठवीं रात सांसद संजय सेठ ने श्रीराधा-कृष्ण की प्रतिमा का दर्शन किया।