धमतरी: कोतवाली पुलिस की कार्रवाई में आईपीएल सट्टा खिलाते हुए क्रिकेट सटोरिया गिरफ्तार
आईपीएल क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने दोपहर तीन बजे बताया कि बनिया पारा निवासी युवक शंकर मंगलानी आईपीएल क्रिकेट मैचों में सट्टा खिला रहा था जिसे गिरफ्तार कर कब्जे से नगदी रकम समेत लाखों रुपए का माल जप्त कर आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है