फतेहपुर जिले के आबूनगर स्थित बहादुर पाल नर्सिंग हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। हंगामा काटते हुए परिजनों ने आरोप लगाया कि देर रात डिलेवरी के बाद अचानक हालत बिगड़ने के बाद ब्लड कम होने की बात कहकर ब्लड चढ़ाया। गलत ब्लड चढ़ने से महिला की हालत बिगड़ने पर उसे रेफर करने का प्रयास किया। जिससे महिला पूनम देवी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पूनम देवी गाजीपुर के मकदूमपुर गांव की रहने वाली है जिसे हॉस्पिटल में डिलेवरी के लिए भर्ती करवाया गया था। जहां गलत ब्लड चढ़ने से महिल की मौत के बाद ACMO ने हॉस्पिटल को सीज करते हुए बड़ी कार्रवाई की। ACMO ने बताया कि हॉस्पिटल में हंगामे के बाद CMO के आदेश पर हॉस्पिटल में भर्ती अन्य मरीजों को जिला अस्पताल भेजते हुए सीज कर दिया गया है। वहीं सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि महिल की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।
Kanpur, Kanpur Nagar | Aug 12, 2026