समस्तीपुर: मोहनपुर रोड स्थित होली मिशन हाई स्कूल में स्थानीय सामाजिक संगठनों द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
... समस्तीपुर के मोहनपुर रोड स्थित होली मिशन हाई स्कूल में स्थानीय सामाजिक संगठनों की ओर से सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, चादर और माला पहनाकर उनका सम्मान किया।