कौंच: कोंच नगर की कांशीराम कॉलोनी में प्रीपेड स्मार्ट मीटर का विरोध तेज, महिलाओं और लोगों ने अत्यधिक बिलिंग पर उठाए सवाल
Konch, Jalaun | Apr 19, 2026 प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है, वही रविवार सुबह 11 बजे कोंच नगर की कांशीराम कॉलोनी की मजदूर वर्ग की महिलाओं और लोगों ने बिलिंग की समस्या को लेकर सवाल उठाए है और समाधान की मांग की। साथ ही लोगों ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने पोस्टपेड मीटर दोबारा लगाने की मांग भी उठाई, वही महिलाओं में स्मार्ट मीटर को लेकर नाराजगी देखने को मिली।