अजयगढ़: सीएचसी अजयगढ में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, 10 से 23 फरवरी तक चलेगा अभियान
Ajaigarh, Panna | Feb 10, 2024 बीएमओ ने बताया कि बिना किसी लक्षण के भी आप संक्रमित हो सकते हैं, फाइलेरिया किसी को कभी भी हो सकता है इसलिए साल में एक बार जरूर दवा का सेवन करें। फाइलेरिया को रोकने आइवर मेंक्टिन ,डीसी और एल्बेंडाजोल की टेबलेट का सेवन कराया जाता है। मंडल अध्यक्ष बबलू कुशवाहा ,संजय गुप्ता, बीएमओ डॉक्टर सुनील अहिरवार ,पूर्व बीएमओ डॉ केपी राजपूत, डॉ बिपिन पटेल, डॉ हर्षित गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों को दवा का सेवन कराया गया।