बदायूं: बदायूं के पिपरौल रेलवे फाटक के पास सड़क किनारे खुदी पटरी में 8 फुट का मगरमच्छ देख मचा हड़कंप
Budaun, Budaun | Jul 7, 2026 बदायूं जनपद के थाना उझानी क्षेत्र के कछला चौकी क्षेत्रार्गत पिपरौल रेलवे फाटक के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खुदी पटरी में करीब 8 फुट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और उसे देखने के लिए भीड़ जुट गई। लोगों ने सुरक्षा के मद्देनजर दूरी बनाकर रखी और पुलिस व वन विभाग को सूचना दी ।