घोसी: चोपहा नहर फाल के समीप अपराधियों ने बाइक सवार से हथियार का भय दिखाकर छीनें लैपटॉप एवं 15 हजार रुपये
चोपहा नहर फाल के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक बाइक सवार से हथियार का भय दिखाकर ₹15000 नगद एवं लैपटॉप छीन लिया। इस संदर्भ में पीड़ित बाइक चालक उबेर गांव निवासी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन की भांति अपना काम निपटाकर जहानाबाद से अपना गांव वापस लौट रहा था।