लखीसराय: लखीसराय जिले के सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
शनिवार अपराह्न 2:10 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार शनिवार को जिले के सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें थानाध्यक्षों ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा उनके कार्यों के निष्पादन का मूल्यांकन किया. अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए.