जानसठ: जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रामकृष्ण मिशन आश्रम ने निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ
जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार शाम 4:00 के करीब रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के कई गांव के सैकड़ो लोगों ने पहुंचकर निशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया, 67 मरीज ने निशुल्क नेत्र चिकित्सा के तहत उपचार भी करवाया