गाज़ीपुर: पीरनगर पॉवरहाउस फीडर से मेडिकल अस्पताल व कॉलेज समेत कई मोहल्लों में कल 3 घंटे के लिए बाधित रहेगी बिजली- अधिशासी अभियंता
गाजीपुर के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने बिजली कटौती को लेकर बताया कि पीरनागर पॉवर हाउस फीडर से निकले 11 हजार बोल्ट की तार पर पेड़ की टहनियां होने की वजह से बिजली बाधित हो रही है। जिसकी छटाई का कार्य किया जाएगा। ताकि बारिश के मौसम में लोगों को निर्वाध बिजली मिल सके। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के अस्पताल व कालेज समेत कई मोहल्ले की बिजली 3 घंटे तक बाधित रहेगी।