मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लाक के बैड़िया व डूडगांव में भाजपा का स्थापना दिवस सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह के प्रारंभ में भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर विधायक सचिन बिरला और साथियों ने माल्यार्पण किया तथा भाजपा का ध्वज फहराया।