तोपचांची: कोरकोटा पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया उद्घाटन
शुक्रवार को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने तोपचांची प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत कोरकोटा पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। वहीं टुंडी विधायक ने कहा कि अब किसान अपनी धान पैक्स में सरकारी दर से बेचकर उचित लाभ ले सकेंगे। मौके पर तोपचांची प्रखंड विकास पदाधिकारी, तोपचांची अंचल अधिकारी व जिला निबंधन पदाधिकारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।