तोपचांची: गोमो में द चैंबर ऑफ कॉमर्स गोमो द्वारा मनाया गया वार्षिक अधिवेशन, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो हुए शामिल
तोपचांची प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोमो में द चैम्बर ऑफ कॉमर्स गोमो द्वारा बुधवार को वार्षिकअधिवेशन2024 मनाया गया जहाँ टुंडी विधायक व तोपचांची BDO फणीश्वर रजवार ने दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन की शुरुआत की। गोमो क्षेत्र के कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मौके पर गोमो चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष धीरज कुमार, जिप सदस्य हिरामन नायक,भाजपा नेता अजय प्रसाद, गोमो भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील मंडल आदि मौजूद थे।