तोपचांची: झारखंड आंदोलन के आंदोलनकारी सह झामुमो पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू का तोपचांची में मनाया जन्मदिन, टुंडी MLA रहे मौजूद
गुरुवार को झारखंड आंदोलन के शीर्ष आंदोलनकारी सह झामुमो पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन का 80वां जन्मदिन मनाया गया। विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने केक काटकर उपस्थित लोगों को बधाई दी और शिबू सोरेन के स्वस्थ जीवन व लंबी आयु की कामना की। मौके पर टुंडी विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, तोपचांची प्रखंड 20 सूत्रीय अध्यक्ष विकास तिवारी, तोपचांची झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लालचंद महतो व अन्य लोग मौजूद रहे।