फतेहपुर: जाफरगंज के अंगदपुर में धारदार हथियार से वृद्ध की हत्या, परिजनों ने चचेरे भाई पर हत्या का लगाया आरोप
अंगदपुर गांव निवासी स्व0 लक्ष्मण सोनकर का पुत्र तक्कीलाल घर के बाहर सो रहा था। तभी आधा दर्जन लोग आए और धारदार हथियार मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के छोटे भाई रमेश ने बताया कि पिछल