मारवाड़ी महिला समिति एवं मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा के संयुक्त तत्वावधान में नया बाजार स्थित अग्रसेन भवन में मंगलवार को दोपहर 12 बजे आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। शिविर में झारखंड और पश्चिम बंगाल से पहुंचे 45 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।