कासगंज: थाना ढोलना क्षेत्र के भरसौली जंगल में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टेम्पों में मारी टक्कर, दो सगे भाई सहित 3 की मौत
थाना ढोलना के गढ़ी गांव में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। दुर्घटना में राकेश (25) और योगेंद्र (20), जो सगे भाई थे और मान सिंह (40) की मौके पर ही मौत हो गई। घायललोगों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी शुक्रवार रात 10 बजे मिली