बलिया: बांसडीह तहसील परिसर विवाद में दो पुलिसकर्मी हुए निलंबित, जानकारी दी अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा ने
Ballia, Ballia | Mar 5, 2025 सिविल लाइन स्थित कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा ने बुधवार की शाम साढ़े 6 बजे को बयान जारी कर बताया कि बांसडीह तहसील परिसर में हुए विवाद के मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उमापति राजभर को थाने लाकर अभद्र व्यवहार करने के मामले में उपनिरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा और आरक्षी शैलेश कुमार को निलंबित कर दिया गया था।