बलिया: सिविल लाइन स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी ने लोगों से होली और रमजान त्योहार को शांति से मनाने की अपील की
Ballia, Ballia | Mar 5, 2025 सिविल लाइन स्थित पुलिस कार्यालय में बुधवार शाम पांच बजे पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बयान जारी कर जनपदवासियों से होली और रमजान को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस बार होली रमजान के दौरान पड़ रही है, साथ ही शुक्रवार को नमाज भी अदा की जाएगी। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।