बालोद: ग्राम धोबनी (ब) में राशन दुकान का ताला तोड़कर 19 कट्टा चावल और 3 कट्टा चना चोरी, 45 हजार का सरकारी अनाज पार
Balod, Balod | Jun 28, 2026 बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम धोबनी (ब) स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने राशन दुकान का ताला तोड़कर करीब 45 हजार 650 रुपए कीमत का 9 क्विंटल 50 किलो चावल (19 कट्टा) और 1 क्विंटल 50 किलो चना (3 कट्टा) चोरी कर लिया। बालोद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।