बालाघाट: वर्षों से लंबित मांगों को लेकर नपा बालाघाट के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
नगरपालिका बालाघाट के कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समयमान वेतनमान, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा और बकाया वेतन भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार लगभग प्रातः 7 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारी नगरपालिका गेट पर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की हड़ताल के चलते नगर की साफ-सफाई सहित कई आवश्यक सेवाएं प्रभावित हुई हैं। क