कैंपियरगंज: पीपीगंज क्षेत्र में 19 वर्षीय इंटर की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पिता ने गांव के युवक पर आरोप लगाया
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय इंटर की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामले में छात्रा के पिता ने क्षेत्र के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा नगर पंचायत स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रही है।