टीकमगढ़: टीकमगढ़: आमने-सामने मोटरसाइकिल की टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
आज दिन शुक्रवार को शाम 6 वजे के करीब परिजनों ने बताया कि महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर टीकमगढ़ से सामान लेकर अपने घर वापस जा रही थी तभी टीकमगढ़ के अंतर्गत बाबरी के पास किसी अज्ञात मोटरसाइकिल ने सामने से टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई लोगों ने 108 को सूचना दी 108 से महिला को जिला अस्पताल लाया गया डॉक्टर ने आईसीयू वार्ड में किया भर्ती।