राजगढ़: किसान मोर्चा जिला कार्यालय सादुलपुर में मनाई गई भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती
Rajgarh, Churu | Jul 6, 2026 प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर रविवार को भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यालय सादुलपुर जिला चूरू पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खीचड एडवोकेट ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जीवनी पर विस्तार से बताया।