बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पदारथपुर में दबंगों ने रास्ते में घेरकर एक व्यक्ति को जमकर पीटा
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में पदारथपुर में दबंगों द्वारा रास्ते में घेर कर व्यक्ति को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। मामले की शिकायत उन्होंने थाना पुलिस से की लेकिन थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने मामले में तत्काल थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।