बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के बानखाना में चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, दबंगों ने व्यक्ति की जमकर पिटाई की
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के बानखाना में चार पहिया वाहन बाइक से टकरा गया। इसके बाद आधा दर्जन से अधिक दबंगों द्वारा एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी गई। मारपीट के दौरान व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ।मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। मामले में थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।