कांगड़ा: गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के विरोध में ग्रामीण सड़कों पर उतरे, ईच्छी पंचायत से गगल तक निकाली रैली
Kangra, Kangra | Oct 26, 2024 गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण के विरोध में ग्रामीण शुक्रवार को लगभग साढ़े 12 बजे स्थानीय विधायक पवन काजल के साथ सड़कों पर उतरे। ग्रामीणों ने काले झंडे लेकर सरकार के खिलाफ ईच्छी पंचायत से लेकर गगल चाैक तक रोष रैली निकाली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। छोटे बच्चों को लेकर महिलाएं भी सड़कों पर उतरीं।