सुसनेर: गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने के लिए कल निकलेगी संकीर्तन पदयात्रा, व्यापार बंद रखने का आह्वान
भारत में गो हत्या पूरी तरीके से बंद हो तथा गाय माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर कल 27 अप्रेल को दोपहर 1 बजे गो सेवा आह्वान अभियान के अंतर्गत नगरवासियों के द्वारा सुसनेर में हनुमान मठ मन्दिर से संकीर्तन पद यात्रा निकाली जायेगी इसको सफल बनाने हेतु आज रविवार की शाम को 6 बजे पूरे नगर में पैदल भृमण कर मुनादी की गई।