मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के दुबरा पहाड़ी के पास दबंगों ने युवक को चाकू से मारा, युवक गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी
विंध्याचल थाना क्षेत्र के दोबारा पहाड़ी के पास गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे दबंगों ने एक युवक को चाकू मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है घायल युवक शुभम सिंह पुत्र शिवपूजन सिंह निवासी दुबरा पहाड़ी थाना विंध्याचल ने बताया कि मैं घर से निकाल कर जा रहा था इस दौरान काफी संख्या में दबंगों ने मेरे ऊपर चाकू से वार कर दिया