कटनी नगर: गाँव में अवैध शराब बिक्री का विरोध करने पर महिला और उसके पुत्र से मारपीट, एनकेजे देवरा खुर्द मामला
एनकेजे थाना अंतर्गत देवरा खुर्द गांव में शराब के अवैध कारोबार का विरोध क्षेत्र की महिला रेणु यादव के द्वारा किया गया इस पर शराब कारोबारी द्वारा महिला और उसके पुत्र के साथ मारपीट की गई है जब महिला एनकेजे थाने शिकायत करने पहुंची तो उसकी शिकायत नहीं सुनी गई आज सोमवार दोपहर 1:00 बजे महिला एसपी कार्यालय पहुंची और पूरे मामले की शिकायत की है।