चंदौसी: गांव सराय सिकंदर में संदिग्ध तरीके से मजदूर की मौत, मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सराय सिकंदर में संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। थाना बनियाठेर क्षेत्र में ट्रैक्टर से कुचलकर 50 वर्षीय कनकपाल पुत्र हल्द्वानी लाल की रविवार शाम 4:00 की करीब की मौके पर ही जान चली गई। बताया जा रहा है कि गेहूं निकालने के बाद ट्रैक्टर को आगे-पीछे करते समय यह हादसा हुआ। परिजनों ने चालक की लापरवाही का आरोप लगाया है।