एसपी शुभम आर्य धनसोई थाना पहुंचे, जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और थाना संचालन की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना भवन, मालखाना, रिकॉर्ड रजिस्टर, सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष तथा लंबित मामलों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा पीड़ितों को न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।