कुटुंबा: अंबा के आर्द्रा मेला में विराजमान होंगी 'कश्मीर वाली मां वैष्णो देवी', श्रद्धालुओं को मिलेगा दिव्य दर्शन
अंबा के सुप्रसिद्ध मां सतबहिनी मंदिर प्रांगण में 22 जून से शुरू होने वाले 15 दिवसीय आर्द्रा मेला को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष मेले का मुख्य आकर्षण जम्मू-कश्मीर स्थित मां वैष्णो देवी धाम की तर्ज पर तैयार किया जा रहा भव्य मंदिर और गुफा होगा। पहली बार मेले में मां वैष्णो देवी गुफा का निर्माण कराया जा रहा है, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए श