चांदवा: चंदवा थाना पुलिस द्वारा रेंची में चलाया गया जनसंपर्क,लोगों को किया गया जागरूक
पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देशानुसार चंदवा थाना के द्वारा सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे ग्राम रेची में जाकर जनसंपर्क किया अभियान चलाया गया।इस दौरान साईबर ठगी, अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी तथा उसकी सूचना देने पर मिलने वाले इनाम राशि,घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न,दहेज प्रथा एवं बाल विवाह पर रोकथाम के विषय में लोगों को बताया गया।