पूर्णिया विधायक विजय खेमका के द्वारा शनिवार को सुबह लगभग 11बजे विधायक जनसंपर्क कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया.इस जनता दरबार में विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज इलाकों से फरियादी पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया.विधायक ने उनकी समस्याओं को सुना तथा त्वरित निवारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया