सिरोही: तालाब का पानी बना 'जहर', पीते ही 66 भेड़ों की हुई दर्दनाक मौत, गांव में मचा हड़कंप
Sirohi, Sirohi | Apr 18, 2026 देलदर गांव में तालाब का पानी पीने के बाद अचानक 66 भेड़ों की मौत से हड़कंप मच गया। दूषित या जहरीले पानी की आशंका के बीच पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। देलदर गांव में अचानक 66 भेड़ों की मौत से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय सामने आई, जब देवासी समाज के 5-6 परिवार अपनी भेड़ों को चराने के लिए निकले थे। प्यास लगने पर भेड़ों को पास स्थित एक तालाब पर