गुमला: रोजगार मेला में 103 युवाओं का चयन, उपायुक्त ने वितरित किए ऑफर लेटर 423 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
Gumla, Gumla | Jun 16, 2026 जिला प्रशासन के सौजन्य से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुमला में भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त दिलेश्वर महतो उपस्थित रहे। रोजगार मेले में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं तथा शिक्षित युवक-युवतियों ने भाग लेकर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए आवेदन किया।