बलौदा: खिसोरा गांव से 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा की बलौदा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी इंद्रकुमार धनवार को खिसोरा गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है. पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इंद्रकुमार धनवार अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी।