मौदहा: मौदहा में जर्जर पानी की टंकी से स्लैब गिरने का खतरा, मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया
कस्बे के भीड़भाड़ वाले उपरौस मोहल्ले में स्थित करीब चार दशक पुरानी पानी की टंकी जर्जर हालत में है। टंकी से स्लैब और सीढ़ियों के टुकड़े टूटकर गिर रहे हैं, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भय का माहौल है। हाल ही में मंगलवार को आई आंधी के दौरान टंकी की स्थिति और चिंताजनक हो गई। स्थानीय लोग आशंका भरी नजरों से टंकी को देखते रहे, बताया कि हादसे की आशंका ब