बाह: पिनाहट चंबल घाट पर स्टीमर बंद, 100 से अधिक गांवों की आवाजाही ठप
पिनाहट के चंबल नदी घाट पर आवश्यक अनुमति न होने के कारण लगातार पांच दिन बीत चुके हैं स्टीमर का संचालन पूरी तरह बंद रहा। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 100 से अधिक गांवों के ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हुआ है। लोग रोजगार, शिक्षा व चिकित्सा जैसी दैनिक जरूरतों के लिए परेशान हैं। बिना अनुमति संचालन पर चालक अशोक कुमार पर महुआ थाने में मामला दर्ज किया गया है।