टीकमगढ़: मवई: तालाब पर मछली की रखवाली कर रहे युवक पर हमला: दबंगों पर जबरन मछली पकड़ने का आरोप
टीकमगढ़ जिले के मवई गांव में तालाब पर मछली की रखवाली कर रही कमलू रैकवार पर कुछ दबंगों द्वारा हमले किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोग जबरन तालाब में मछली पकड़ना चाहते थे विरोध करने पर उन्होंने कमलू रैकवार के साथ मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया, घटना के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और देहात थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई।