मध्य प्रदेश शासन के आनंद विभाग भोपाल एवं जिला कलेक्टर के निर्देशन पर नपा द्वारा तीन दिवसीय आनंद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है।जिसका शुभारंभ 14 जनवरी बुधवार 2 बजे उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस दौरान पतंग, गोला फेक, मेंहदी,रंगोली प्रतियोगिता की है।इस अवसर पर नपा अध्यक्ष रमेश सालोड़े, सीएमओ नेहा धुर्वे सहित अन्य मौजूद रहे।