गुना नगर: बमोरी बुजुर्ग: साली की शादी में जीजा ने खाया जहर, खुशियों के बीच पसरा मातम
गुना जिले के बामोरी बुजुर्ग गांव में साली की शादी से पहले जीजा गोविंद सिंह लोधा (30) ने जहर खा लिया। 1 मई रात 9 बजे वे ससुराल पहुंचे, जहां हालत बिगड़ी मिली। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, लेकिन 2 मई रात 3:20 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। 5 मई को शादी थी। घटना से परिवार में मातम छा गया, कारण अज्ञात है।