इंदौर: भंवरकुआ क्षेत्र में मालकिन ग्वालियर क्या गई नौकरानी कैफे का सारा सामान समेटकर ले गई
Indore, Indore | Jun 8, 2026 सोमवार 4 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, त्रिवेणी कॉलोनी निवासी फरियादी अनीता ठाकुर भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित महाकाल चौपाटी पर अनीताश कैफे एंड इंडस्ट्रीज का संचालन करती हैं। उनके कैफे पर पिछले 5 महीने से श्रद्धा दुबे निवासी एमआर 10 काम कर रही थी। कुछ दिनों पहले अनीता की माताजी की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके कारण उन्हें तुरंत अपने मायके ग्वालियर जाना